शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2013

सपने अपने होते हैं

सभी कर्मठ व्यक्ति स्वप्नद्रष्टा होते हैं हमारे सभी सपने सच हो सकते हैं , यदि हम उन्हें पूर्ण करने का साहस दिखाएं तो। छोटे सपने मत देखिये ,उनमे इंसान को झकझोरने की शक्ति नहीं होती व्यवहारिक रूप में सपने देखिये। सपने देखिये और खुद को अपनी कल्पना में वैसा दिखने की अनुमति दीजिये जैसा आप बनना चाहते हैं, सपने में या हकीकत में , हम उन्ही चीजों को देखते हैं जो हमारे लिए अर्थपूर्ण हो। हर एक महान सपने की शुरुआत एक स्वप्नद्रष्टा से होती है हमेशा याद रखिये, आपके अन्दर वो ताकत है, धैर्य है, और जज़्बा है कि आप सितारों को छू सकें और इस दुनिया को बदल दें।

इससे पहले कि आपके सपने सच हों, आपको सपने देखने होंगे, दुनिया को सपने देखने वाले चाहिए और दुनिया को काम करने वाले चाहिए। लेकिन सबसे ज्यादा दुनिया को ऐसे सपने देखने वाले चाहिए जो काम करते हों। सपनो को सच करने का सबसे अच्छा तरीका है कि जाग जाओ आप अपने सपनो में क्या करते हैं इससे अपने चरित्र को आंक सकते हैं। अपने सपने दूसरों को दिखाने के लिए बहुत साहस चाहिए होता है, सपनो में जिम्मेदारी की शुरआत होती है। महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं। हर एक व्यक्ति को अपनी ज़िन्दगी ऐसे जीनी चाहिए कि भविषय में कहीं ना कहीं उसके सपने और हकीकत मिल जायें। सपने आपको कहीं नहीं ले जायेंगे, एक वक़्त में किसी सपने का एक ही मालिक होता है इसीलिए सपने देखने वाले अकेले होते हैं। सपने कल के प्रश्नों के लिए आज के उत्तर हैं ज़िन्दगी के लिए सपने ज़रूरी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें